आज के समय में जब हर कोई ऑनलाइन कुछ नया सीखकर पैसे कमाना चाहता है, Facebook Ads एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो कई लोगों के लिए कमाई का जरिया बन चुका है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि इससे आम लोग कैसे कमाते हैं या इसकी शुरुआत कैसे करें, तो यह लेख आपके लिए है। Facebook Ads क्या होता है? यह एक ऐसा टूल है जो Facebook और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन दिखाने की सुविधा देता है। आप किसी भी चीज़ को Promote कर सकते हैं – चाहे वो कोई प्रोडक्ट हो, सर्विस हो या आपकी खुद की कोई वेबसाइट। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपने विज्ञापन सिर्फ उन्हीं लोगों को दिखा सकते हैं जो उससे जुड़ी रुचि रखते हैं। इसे कहा जाता है – targeted advertising । किन तरीकों से कमाई की जा सकती है? 1. एफिलिएट मार्केटिंग अगर आपके पास कोई खुद का प्रोडक्ट नहीं है तो आप दूसरों के प्रोडक्ट को Promote कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक Affiliate लिंक मिलता है। जब कोई उस लिंक से खरीदारी करता है, तो आपको कमीशन मिलता है। उदाहरण के लिए: आप Amazon या किसी डिजिटल प्रोडक्ट वेबसाइट से जुड़ सकते हैं और उस प्रोडक्ट को फेसबुक ऐड के ज़रिए लोगों तक पहुंचा ...